वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष के कोठार से 14 बल्ली लकड़ी जप्त ग्रामीणों की शिकायत पर वनविभाग की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़ । रायगढ़ पूर्वी अंचल के वन प्रबंधन समिति महापल्ली के अध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता द्वारा जंगल से कटे हुए बल्ली 14 नग लाये जाने की शिकायत पर वनविभाग रायगढ़ के वनपरिक्षेत्राधिकारी आर के साहू व उनकी टीम ने मौके पर जाकर जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस सम्बंध में वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने वन समिति के अध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता को महापल्ली जंगल से अपने ट्रेक्टर में 14 नग बल्ली लोड करते पकड़ लिया जिसे अध्यक्ष ने यह कहकर अपने घर कोठार में ले आया कि यह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट दिया गया था जिसे वन रक्षक को जानकारी देकर इसे उठवा रहा हूं।ग्रामीणों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए अध्यक्ष द्वारा कटवा कर बेचने का आरोप लगाया। वही वन विभाग के कर्मचारियों ने विधिवत कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर सहित 14 नग बल्ली को जप्त कर रायगढ़ डिपो में लाया गया है।वही समिति अध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है तथा पद से पृथक कर नए वन प्रबंधन समिति के गठन की मांग भी कर रही है।देखना होगा लॉक डाउन के इस अवधि में खाक होते जंगलों की सुरक्षा आखिर कर पाती है या नही।

Related Posts

Leave a Comment