रायगढ़. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और इसके लिए कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिन जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है इनमें रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर व रायगढ़ जिले शामिल हैं।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि 19 अपै्रल को रायपुर में लॉकडाउन खत्म हो रहा था वहीं अन्य जिलों में भी लॉकडाउन 22 अपै्रल को समाप्त हो रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण की चैन टूटने की बजाए और बढ़ने से राज्य शासन ने दोबारा लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले को हरी झंडी देते हुए इन जिलों के कलेक्टरों को आगामी 27 अपै्रल तक बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं, हालाकि इस लॉकडाउन में कुछ छूट के प्रावधान भी दिए जाएंगे जिनमें फल, सब्जी व दूध स्ट्रीट वेंडरों के माध्यम से सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बेचने की छूट दी गई है। इसके अलावा मरीजों तथा उनके परिजनों को भी रियायत दी गई है।
296
