रेमडेसिविर इंजेक्शन की लिस्ट प्रकाशित व सार्वजनिक हो =रामचंद्र

by Kakajee News


रायगढ़।वर्तमान समय में प्रशासन, डॉक्टर, सीएमएचओ, पुलिस, पत्रकार, सरकारी सेवा वाले और सामाजिक लोग संकट से निजात पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ध्यान रहे की अभी संकट का समय चल रहा है और इस आपदा के समय में कुछ लोग इंजेक्शन और दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं विशेषकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की। ऐसे में प्रशासन से अनुरोध है कि इस पर विशेष नजर रखें और किस हॉस्पिटल को कितने इंजेक्शन दिए गए और उन्होने किसको किसको लगाया ये भी, यदि संभव हो तो इसे सार्वजनिक किया जाए। सार्वजनिक न भी हो तो ज़िम्मेदार लोगों को पता रहे। और कोई गलत तरीके से उपयोग करते हुए पाया जाए तो कठोर से कठोर कारवाई हो। भाई भतीजा वाद से ऊपर उठकर काम होना चाहिए। यह भी तय हो की प्रत्येक घंटे में या दो घंटे में ऑक्सीजन बेड की स्थिति प्रत्येक हॉस्पिटल की सभी ग्रुप में सार्वजनिक की जाए। जितनी पारदर्शिता रहेगी उतना ही समाज और प्रेस जगत के लोग सहयोग करेंगे। अगर सभी मिलकर लड़ रहे हैं तो सभी को जानने का भी अधिकार है। जब कलेक्टर और एसपी और अन्य इतनी मेहनत कर रहे तो नीचे के अधिकारी उस पर पानी न फेर दें। मुझे लगता है कि इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि पैनिक न हो और सभी इस संकट के समय में एक दुसरे की मदद भी करें और विश्वास भी

Related Posts

Leave a Comment