
सारंगढ
छतीसगढ़ के सवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी- व्दारा सारंगढ अस्पताल को उन्नयन कर पच्चास बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा तो मंच से कई बार कर चुके है उनके घोषणा के बाद एवम विधायक उतरी गनपत जांगड़े के प्रयास से अस्पताल के ढांचा में सुधार के साथ हि साथ उपकरणों की व्यवस्था भी हुई है लेकिन अभी अस्पताल की इलाज का स्तर सामुदायिक केंद्र जैसा ही याने की रेफर टू एंड रिलेक्स वतर्मान कोरोना सक्रमण काल मे यदि राज्य सरकार घोषणा केअनुकूल अस्पताल में स्टॉप के साथ ही साथ औऱ आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था कर स्वीकृत पच्चास बिस्तर को बढ़ाकर सौ बिस्तर अस्पताल की स्वीकृत कर इस पर अमल कर दे तो लोगो को स्वास्थ सुविधा के लिए भटकना नही पड़ेगा साथ ही मेडिकल कालेज अस्पताल पर मरीजो का दवाब कम होगी तथा व्यवस्था भी बन जाएगी राज्य सरकार को घोषणा के अनुरूप सारंगढ अस्पताल में खर्च तो करना ही है आज ही यदि खर्च को थोड़ा सा बढ़ाकरअस्पताल को सर्वसुविधायुक्त कर दिये जाने से लोगो की जॉन भी बचेगी पूर्व मुख्यमंत्रीयों व्दारा इसी अस्पताल को सौ बिस्तर करने की घोषणा भी किया गया था किन्तु अमल नहीं किया गया ।अधिवक्ता संघ सारंगढ के अध्यक्ष विजय तिवारी ने भी विधायक श्रीमती उतरी गनपत जांगड़े के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मांग की है कि रायगढ़ जिले में बढ़ते कोरोना के मरीजो की सख्या एवम मरने वालो की सख्या को देखते हुए सारंगढ अस्पताल को शीघ्र सौ बिस्तर के अस्पताल में तब्दील किया जावे जिससे अधिक से अधिक लोगो को कोरोना बीमारी से जान बचाया जा सके यहाँ यह भीज्ञातब्य हो कि सारंगढ अस्पताल में एक भी आई सी यू रुम नही है तथा सारंगढ के किसी भी अस्पताल में कोरोना की रेमेडीसीवीर इजेक्शन उपलब्ध नही जिसके कारण गभीर लक्षण वाले मरीज रायगढ़, रायपुर जैसे शहरों पर आश्रित है तथा इलाज में ज्यादा परेशानी एवम ज्यादा खर्चीला भी है जिसके कारण क्षेत्र के मध्यम वर्गीय मजबूर एवम लाचार है इस लाचारी को ज़िलाधीश महोदय ने अनुभव कर ज़िले में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करने का प्रयास भी किया है इसी क्रम में खरसिया में 100 आक्सीजन वाले अस्थायी अस्पताल ग्राम चो ढा में भी बनाये जाने की जानकारी मिल रही है जब अस्थायी अस्पताल बनाने में खर्च किया जा रहा है तो सारंगढ अस्पताल में स्थायी सौ बिस्तर अस्पताल बना कर लोगो को कुछ तो राहत मिल सकती है सारंगढ अस्पताल के निकट क्लब हाउस, सामुदायिक भवन मंगल भवन,आदि अनेक बिल्डिंग है जहाँ तेजी से कार्य कराया जा सकता है
