अमृत मिशन या यमलोक का परिमिशन,सड़कों पर खड्ढो से हो रही दुर्घटना,निगम व पुलिस नही कर रही कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ शहर में इन दिनों 15 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और इस लॉकडाउन के दौरान जब लोग सुबह सो कर उठते हैं तो उनके घरों में धुल ही धुल नजर आती है, इसका सबसे बड़ा कारण है शहर के हर चौक-चौराहों पर अमृत मिशन के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन से खुदती सड़के। सुबह से लेकर शाम तक अमृत मिशन का ठेकेदार मनमाने ढंग से नई सड़कों की खुदाई करते हुए पाईप लाईन बिछा रहा है लेकिन पाईन लाईन बिछाने के बाद गड्ढो को पाटने की बजाए खुले छोड़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि कुछ दिन पूर्व कोतरा रोड़ में एक कार चालक ऐसे ही बड़े गड्ढे में अपनी कार सहित घुस गया था और उसकी मौत होते-होते बची थी। इस मामले में न तो निगम ने संज्ञान लिया और न ही पुलिस ने।
अब स्थिति यह है कि शहर के शहीद चौक, अग्रसेन चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, जैसे कई इलाके हैं जहां नई सड़कों को बेतरतीब ढंग से खोद दिया गया है और वहां ठेकेदार पाईप लाईन डालने के बाद गड्ढो को पाटने की बजाए खुला छोड़ चुका है। लॉकडाउन में सड़कों में टेªफिक कम है लेकिन इक्का दुक्का वाहन भी वहां से अगर देर रात गुजरेंगे तो निश्चय ही बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इतना ही नही इन सड़कों के किनारे व चौक-चौराहों पर लॉकडाउन की ड्यूटी दे रहे पुलिस जवान धुल से लथपथ हो रहे हैं, जिनकी तबियत कभी भी खराब हो सकती है। ऐसे में पुलिस विभाग भी ठेकेदार की इस गलत हरकत पर संज्ञान नही ले रही है, जो आम जनता को भी चौका रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सुघ्घर रईगढ़ की परिकल्पना बनाकर लगातार मेहनत कर रहे हैं ऐसे में चौक-चौराहों पर खुदी हुई नई सड़कों के गड्ढें व उनसे उड़ती धूल उनके सपनो को बिखेर रहे हैं। देखना यह है कि इस मामले में अमृत मिशन के ठेकेदार पर कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Posts

Leave a Comment