कोरोना काल में अंजनी स्टील्स ने दिया 200 नग पीण्पीण्ईण् किट

by Kakajee News

रायगढ़ । देश वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है। हमारा रायगढ़ जिला भी इससे अछूता नहीं है। जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तमाम उपाय किये जा रहे है। कोरोना वायरस के साथ संघर्ष के इस दौर में दानदाता भी आगे आकर प्रशासन का सहयोग कर रहे है। इसी कड़ी में आज अंजनी स्टील्स लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री शिवलोचन यादव ने कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री आरण्एण् कुरुवंशी के समक्ष 200 नग पीण्पीण्ईण् किट प्रदान किया। जिससे कोरोना काल में लगे जिला प्रशासन के लोगो को सुरक्षा में सहयोग मिल सके। जिला प्रशासन ने इस सहयोग के लिए अंजनी स्टील्स लिमिटेड का आभार जताया है।

Related Posts

Leave a Comment