जानवरों में भी फैलने लगा कोरोनावायरस, केंद्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी ने जारी की एडवाइजरी , एक शेर की मौत

by Kakajee News

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमण के सर्वाधिक 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि यह वायरस जानवरों में भी फैलने लगा है। कोरोना वायरस से एक शेर की मौत हो गई है।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना शेर की मौत की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की। राज्यों के सभी राष्ट्रीय उद्यान सेंचुरी, संरक्षित वन क्षेत्र तुरंत प्रभाव से बंद करने की। केंद्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी राकेश जगेनिया ने एडवाइजरी जारी की है।

Related Posts

Leave a Comment