रायगढ जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।दो दिन में तीन लोगों की मौत हो गई।कल जहाँ रायगढ घरघोड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया था वही आज सुबह खरसिया के पास एक दुर्घटना होने से एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 49 बोतल्दा के पास सुबह लगभग 10 बजे के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर जिसका नंबर क्रमांक C.G. 04 DF-1861 ने समाने से स्कूटी सवार को टक्कर मार दी ।अपने घरेलू काम से जा रहा स्कूटी सवार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बोतल्दा निवासी भाजपा नेता भरत गबेल के भाई शंकर लाल गबेल है। इस मामले में सूचना के बाद खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।