कलेक्टर भीमसिंह करेंगे आज जागरूकता महा अभियान रथ को हरा झंडा दिखाकर रवाना, बरमकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यों की कलेक्टर ने की सराहना

by Kakajee News

रायगढ़। बरमकेला अंचल के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा, सचिव मुकेश अग्रवाल, बंटी साहू, भवानी इजारदार ने मंगलवार 29 जून को रायगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर भीमसिंह से मिलकर वैक्सीनेशन महा अभियान में जागरूकता रथ निकालकर रायगढ़ जिला सहित बरमकेला तहसील के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम के लिए अपनी सहभागिता के लिए सद्भावना व्यक्त की गई जिस पर कलेक्टर भीमसिंह ने बरमकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सेवा भावना एवं सामाजिक कार्यों तथा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बरमकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आग्रह किया गया कि उनकी ग्रामीण अंचल में जागरूकता के लिए निकाले जा रहे टीकाकरण महाअभियान जागरूकता रथ को माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया जाए जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने त्वरित सहमति देते हुए रायगढ़ से ही उक्त रथ को 30 जून बुधवार को 11:00 बजे कलेक्टर बंगला से हरा झंडा दिखाकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस टीकाकरण महा अभियान रथ को रवाना करने हेतु सहमति प्रदान की गई । जिसके लिए चेंबर सदस्यों ने उत्साहित होकर संवेदनशील कलेक्टरभीम सिंह जी को विशेष धन्यवाद देते हुए उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु जागरूक सदस्यों को आग्रह किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment