आदतन बदमाश रतन उर्फ शेरू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर हत्या का प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज

by Kakajee News

रायगढ़। शहर से सटे किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में हत्या का प्रयास, छेड़छाड व मारपीट जैसे कई अपराधों को अंजाम देने वाले आदतन गुंडा बदमाश रतन उर्फ शेरू को अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एक कामकाजी युवती किरोड़ीमलनगर दुकान से काम कर अपने सहेली के साथ घर जा रही थी जिस पर क्षेत्र का गुंडा बदमाश रतन लाल उर्फ शेरू चौहान युवती को सुनसान जगह पर छेड़खानी की नियत से हाथ, बांह पकड़ कर छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध एक युवती की तो शेरू चौहान युवती पर पास में रखें ब्लेड से उसके गला में वार कर दिया जिससे युवती को चोटे आई है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रतन लाल उर्फ शेरू चौहान पिता जागेश्वर चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी कोकड़ीतराई थाना कोतरारोड को हिरासत में लिया गया। अहिता का मेडिकल चेकअप के बाद अहिता के रिपोर्ट पर आज धारा 354, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया,जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment