पर्यावरण जागरूकता रथ के कार्यों को ग्राम वासियों ने मुक्त कंठ से सराहा

by Kakajee News

रायगढ़ । रामदास द्रौपदी फाउन्डेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दिशा में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से पर्यावरण जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। जो कि रायगढ़ नगर सहित अलग – अलग गांवों में जा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है और पर्यावरण जागरूकता रथ से पौधे ले जाकर रोपण के उद्देश्य से लोगों को वितरित किया जा रहा है। जिसका प्रतिसाद लोगों में देखने को इस रूप में मिल रहा है कि लोग स्वेच्छा से आ कर पर्यावरण जागरूकता रथ से पौधे ले रहे हैं और अपने गांवों और मुहल्ले के खाली स्थान तथा बाड़ी, खेत  आदि में रोपित कर रहे हैं। छातामुड़ा, गढउमरिया, औरदा, पुसौर, कोड़ातराई आदि नगरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस रथ से लोगों को पौधे घर पहुंचकर मिल जा रहे हैं। इसलिए लोग आसानी से पौध रोपण के साथ – साथ उसका संरक्षण भी कर पा रहे हैं।


पौध रोपण और संरक्षण में लोगों की रूझान बढ़ी
पर्यावरण जागरूकता रथ ने छातामुड़ा, गढउमरिया, औरदा, पुसौर, कोड़ातराई आदि नगरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पौधा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसपर गढ़उमारिया के आकाश पटेल, सुमित पटेल, जयनारायण पटेल, प्रकाश नेताम, राकेश पटेल, धीरज कुमार, नम्रता प्रधान, भवानी पंडा, शेखर पंडा, छबी राज व औरदा के नवीन पटेल, संत कुमार, बलराम यादव, किरण पटेल, अविनाश होता, संजय माली, सुबोध कुमार, लक्ष्मण नेताम, विनय वर्मा, वासुदेव सेठ, एवं पुसौर के संजय सिदार, गोलु यादव, अमन टोप्पो, जयमशी, नंदनी चौहान, कपील राज, कैलाश शर्मा, अभिनव यादव, दीपक सिदार, जय सिंह व कोड़ातराई के सुमन सिंह, पुष्पा नेताम, लता यादव, झनक चौहान, जीवन लाल, नरेन्द्र प्रधान, कैलाश यादव, हरिश जी और सुकन महन्त आदि ने कहा है कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा पर्यावरण जागरूकता रथ, पर्यावरण संरक्षण के दिशा में मिल का पत्थर है। लोगों के बीच आसानी से पौधा उपलब्ध होने के कारण लोग पौध रोपण में अपनी रूचि अधिक दिखा रहे हैं। इसका मात्र एक ही कारण कि लोगों के घरों तक जागरूकता रथ द्वारा पौधा पहुंचा कर दिया जा रहा है और यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा होनी चाहिए।

Related Posts

Leave a Comment