ओडिशा से गांजा की एक और तस्करी नाकाम, डोंगरीपाली पुलिस ने 4 किलो गांजा किया बरामद, आरोपी स्कूटी से कर रहा था तस्करी

by Kakajee News

रायगढ़. एसपी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में डोंगरीपाली पुलिस ने ओडिसा से गांजा की एक और तस्करी को विफल किया गया है। टीआई जितेंद्र एसैया एवं हमराह स्टाफ ने मंगलवार को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहेला बरमकेला मार्ग पर दुलोपाली के पास टीवीएस जुपीटर स्कूटी में गांजा परिवहन कर रहे युवक से 4 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टीआई डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया को 27 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक युवक स्कूटी पर गांजा लेकर रायगढ़ के रास्ते जाने वाला है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीआई जितेन्द्र एसैया हमराह सहायक उप निरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक विनय तिवारी, किशोर एक्का एवं सुशाील यादव के साथ सोहेला-बरमकेला मार्ग ग्राम दुलोपाली पर नाकेबंदी कर वाहन के आने का इंतजार किये। कुछ देर बाद दोपहर करीब 13ध्20 बजे एक गोल्डन कलर की जुपीटर स्कूटी में एक युवक आता मिला जिसे स्टाफ द्वारा रोककर पूछताछ करने पर युवक अपना नाम दीपक तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी उम्र 36 वर्ष साकिन हीराकुण्ड कालोनी थाना कोतवाली (टाऊन थाना) जिला सम्बलपुर (ओडिसा) बताया जिसके कब्जे से पुलिस टीम को दो पैकेट में 4 किलो गांजा कीमती 24,000 रूपये मिला। आरोपी से अवैध गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कुटी की जप्ती की गई है । आरोपी द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment