अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न

by Kakajee News

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष/महामंत्रियों की परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन के बाद यह पहली बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले एवं प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान,प्रदेश भाजपा के मंत्री युवाओं के प्रेरणास्रोत ओपी चौधरी, जिला भाजपा के उर्जावान अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद,जिला भाजपा के महामंत्री अरुण धर दीवान ,वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाम रहमान के आतिथ्य में एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंदर सिंह भाटिया के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

सर्वप्रथम सारे अतिथियों ने भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र में माल्यार्पण एवं पूजन किया गया उसके बाद मंचासीन सारे अतिथियों का स्वागत रविंदर भाटिया, जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।स्वागत उद्धबोधन में रविंद्र भाटिया ने सारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि आप लोगों की उपस्थिति से निः संदेह हम मोर्चा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आई है।हम सभी मिलकर हमारी पार्टी को और अधिक मजबूती देंगे ताकि आने वाले हर चुनाव में हम अपना श्रेष्ट प्रदर्शन कर पाए।बैठक को संबोधित करते हुवे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यक लोगों को गुमराह करके बोट लेते आई है कभी भी उनके उत्थान एवं विकास के लिए गंभीर होकर कोई कार्य नही किया।एक ओर हमारे राष्ट्र के यशश्वी प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास वाले सोच से कार्य करते आ रहे है बिना किसी भेदभाव के उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

प्रदेश भाजपा के मंत्री ओपी चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि अब हमारे देश की जनता कांग्रेस के राजनैतिक स्वार्थ के लिए अल्पसंख्यक लोगों को किस तरह उपयोग करते आई है इस भावना को भलीभांति जान चुकी है।जनता जनार्दन अब ये समझ चुकी है कि भय के वातावरण बनाके किसी को ज्यादा दिनों तक गुमराह नही किया जा सकता। हमारे देश की संस्कृति प्रारम्भ से ही सबको साथ लेकर चलने वाली रही है।जिस तरह विश्व के कई राष्ट्रों की मूल संस्कृति समय के साथ बदलती रही परन्तु सब मिट गए जहां से ,कुछ तो बात है हस्ती मिटती नही हमारी।भले ही हमारे देश मे पूजा पद्धति अलग अलग हो परंतु ईश्वर को पाने का साधन एक ही है।जिस तरह कई नदियां बहती तो अलग अलग है लेकिन मिलती जाकर उस अथाह सागर से ही ठीक उसी तरह हम सभी की मंजिल एक ही है।बैठक को संबोधित करते हुवे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला ने कहा कि मैं सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सम्मानित लोगों से यह कहना चाहता हु की हमे किसी भी राजनैतिक दलों का व्होट बैंक नही बनना चाहिए।

आज सामाजिक दृष्टिकोण ,आर्थिक दृष्टिकोण, शैक्षणिक दृष्टिकोण से हम पिछड़े है तो उसका प्रमुख कारण मैं कांग्रेस को मानता हूं।कांग्रेस ने केवल आप लोगों का उपयोग व्होट बैंक के लिए ही किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां विकास का पैमाना सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाए पर तय होता है।मैं उदाहरण देना चाहूंगा आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जब सरकार बनी थी तो वहां विकास विरोधी लोगों के द्वारा यह भ्रम फैलाई जाती थी कि योगी सरकर में मुस्लिम भाइयों के साथ न्याय नही होगा लेकिन आज 4 वर्ष के कार्यकाल के बाद आप वहां के मुस्लिम भाइयों से जाकर पूछ सकते है उनकी स्थिति क्या है।हर क्षेत्र में उनका सर्वांगीण विकास हो रहा है।प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल पदाधिकारियों की इस परिचयात्मक बैठक के सफल आयोजन के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।आप सभी जानते है कि हमारे देश मे कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक राज किया है लेकिन हमारी स्थिति आप सभी को पता ही है।छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में भी हमारी उपेक्षा ही कि जा रही है।आगामी विधानसभा में प्रदेश में हमारी सरकार बने इसके लिए अभी से हम सबको भिड़ना होगा।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा संगठन के दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

पहली बार यहां 20 मंडलो के अध्यक्ष की घोषणा वाकई में प्रशंसनीय है।सड़क मार्ग से आने के दौरान रायगड़ के कार्यकर्ताओं ने जो मेरा स्वागत किया है उसे मैं जीवन भर नही भूल पाऊँगा।मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हु की हमारी परंपरा अनुसार हम बैठक के पूर्व भारत माता के छाया चित्र के साथ जिन दो महामानव की पूजा करते है वो आखिर क्यूँ करते है।ये वे दो ऐसे महान विभूति है जिन्होंने हमारे संगठन को खड़े करने के लिए अपना सर्वस्व लगा दिया।इनकी जीवन गाथा के बारे में हम सभी कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए।आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल होने का गौरव प्राप्त है इसके बावजुद भी आखिर हमें इतनी मोर्चा प्रकोष्ठ की घोषणा की आवश्यकता क्यूँ पड़ी ये विचारणीय है।इसका कारण हम समाज के सभी वर्गों तक समान स्थिति में पहुँचकर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सके।हमारे लोगों में भ्रांति थी कि भाजपा अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है मैं आप सभी को बड़े फक्र से बताना चाहता हु की यह वही पार्टी है जिसने अपने स्थापना काल मे ही हमारे मुस्लिम समुदाय से सिकंदर जी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था।हम ऐसे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है जहां सभी का सम्मान समान तरीके से किया जाता है।


प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान का ढिमरापुर चौक में आतिशी स्वागत किया गया जहां ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को फूलों से लाद दिया था।यहां के बाद जुहैल पैलेस के सामने कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया।इसके बाद चांदनी चौक में भी आरिफ खान का स्वागत सत्कार किया गया।नजरुल्लाह साह के मजार पर जाकर चादर पेश करके देश मे अमन शांति की दुआ मांगी।आज की बैठक में सुभाष पांडे,मनीष गांधी,मोहन कुर्रे,मेहरूनिशा,कोरबा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो ताज सिद्दकी,सेंगर खान,वददु खान,साहिल मनिहार,हेलाल अहमद,फिरोज अली,तालिब खान,रईस सिद्दकी,तन्नू खान,दीपक अरोरा, हैदर रजा खान, जफर मलीक,अनिता मसीह,रहमान खान,चाँद बाबू,सद्दाम मालिक कादरी ,फिरोज मोहम्मद, सुमित बरेठ, आसिया बानो, जाली सिंह टुटेजा,यूसुफ अली ईरानी,रितेश जैन,रहीस अंसारी,अजहर खान,सानू खान,ललिता महंत, गौरव,अंकुल ठाकुर ,मनीष, दीपक,सुरेंद्र पाल सिंह,अमरदीप सिंह सूरज,कुलदीप सिंह,हरविंदर सिंह,युवराज सिंह जटाल,अगस्टीन एक्का,संजय टोप्पो,बादशाह खान ,गुरुनाम सिंह,शर्फ़राज खान,नासिर खान,मंजूर हसन,अशरफ अली,मो इसराइल ,मो इक़रार,आरिफ खान,दिलदार हुसैन,शमा खान ,लष्मी वैष्णव,श्रवण सिदार,गोपाल,संजय सिंह,प्रदीप खलखो,सोहेल खान,इनायत खान,शिवम सिंह भाटिया,तरनजीत सिंह भाटिया, शुभम सिंह भाटिया ,रवि मिरी उपस्थित रहे।मंच संचालन जिला महामंत्री असलम हुसैन ने किया वहीं बैठक का समापन एवं आभार प्रदर्शन इफ्तेखार खान(चिंटू साबरी)ने किया।

Related Posts

Leave a Comment