हैंडपंप पर नहा रहे पिता को छटपटाते देख दौड़ी बेटी, चंद पलों हो गई दोनों की दर्दनाक मौत

by Kakajee News

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्री की चंद पलों में एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। पिता को हैंडपंप पर छटपटाते देख दौड़ी पुत्री की भी उनके पास पहुंचते ही वैसी ही हालत हो गई। दोनों नीचे गिरकर बुरी तरह छटपटाने लगे और चंद पलों में शांत हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मईल थाना क्षेत्र के जोगापुर तिवारी गांव में 55 वर्षीय व्‍यास तिवारी अपने घर के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर नहा रहे थे। इस दौरान वह हैंडपंप के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही व्‍यास तिवारी नीचे गिरकर छटपटाने लगे। उनके हाथ में बिजली का तार भी था। अपनी आंखों के सामने पिता को छटपटाते देख उनकी 21 बेटी रीमा उन्‍हें बचाने दौड़ी लेकिन पिता के पास पहुंचते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद चंद पलों तक छटपटाने के बाद दोनों शांत पड़ गए।

यह हादसा देख गांववालों ने तत्‍काल बिजली कटवाई और पिता-पुत्री को लेकर सलेमपुर के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गांववालों ने बताया कि व्‍यास तिवारी गोरखपुर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के टॉवर लगवाने का काम करते थे। वह रक्षाबंधन पर घर आए हुए थे। सोमवार को वह अपने दरवाजे पर स्‍नान कर रहे थे। व्‍यास तिवारी जिस हैंडपंप पर नहा रहे थे उसके ठीक ऊपर से ट्रांसफार्मर का केबल उनके मकान में गया हुआ है। व्‍यास तिवारी जैसे ही नहाकर उठे और उन्‍होंने हाथ ऊपर किया तो कटे हुए केबल के जरिए करंट की चपेट में आ गए।

यह देख उनकी बेटी रीमा(21) उन्हें बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट मेंं आ गई। इस हादसे में पिता -पुत्री गंभीर रुप से झुलस गए। परिवार के लोग दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता-पुत्री की मौत से गांव में भी मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Leave a Comment