ट्रेन में हुआ प्यार फिर मंदिर में भरी मांग, दो साल बाद शादी से किया मना और हो गया फरार

by Kakajee News

बिहार के गया में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है। कई बार कहने के बावजूद जब प्रेमी ने शादी से मना कर दिया तो प्रेमिका न्याय के लिए गया के एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यह मामला कानपुर शहर की रहने वाले लड़की और गया के लड़के का है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी चलती ट्रेन में लड़के से मुलाकात हुई थी। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमिका ने बताया कि वह कई बार मुझे बाहर लेकर गया। जहां मेरे साथ गलत काम किया। जब उससे शादी की बात की तो एक दिन मंदिर में उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि आज से तुम मेरी पत्नी हो।

पीड़िता ने बताया कि युवक रेलवे में टीटी पद पर कानपुर में तैनात था। हम दो सालों तक पति-पत्नी की तरह रहे। इस बीच मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन उसने अपने भाई और जीजा को बुलाकर कानपुर के दया भग्वी अस्पताल में मेरे मना करने के बावजूद मेरा जबरन गर्भपात करवा दिया।

दूसरी शादी करना चाहता है युवक
पीड़िता ने बताया कि युवक ने एक महीने पहले मेरे साथ मारपीट की और अपना ट्रांसफर कानपुर से गया करवा लिया। वह दूसरी शादी करने की तैयारी में है। मैंने कानपुर प्रशासन की मदद ली। कानपुर पुलिस युवक के घर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला।
इसके बाद महिला न्याय के लिए गया के एसएसपी आदित्य कुमार मिलने पहुंची। युवती ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि लड़का दूसरी शादी करने वाला है। इस मामले पर गया के एसएसपी का कहना है कि महिला ने आवेदन दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment