ट्रक मालिक संघ गुहार लेकर पहुंचा एसपी दरबार, सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

by Kakajee News

आज रायगढ़ ट्रक मालिक एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई। ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने बताया कि उड़ीसा के ट्रांसपोर्टरों एवं रायगढ़ के प्लांट मालिक द्वारा रायगढ़ के गाड़ी मालिक को 700 तोले वार वार किया जा रहा है।


गाड़ी मालिकों का भाड़ा लगभग 2000 टन निर्धारित किया गया है पर उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर और प्लांट मालिकों भाड़ा में कटौती कर मात्र 1000 से 1200 प्रति टन दिया जाता है और उड़ीसा की गाड़ियों को पूरा बढ़ा दिया जाता है साथ ही साथ उड़ीसा की गाड़ियों को पहले लोडिंग पॉइंट पर लोडिंग दिया जाता है और छत्तीसगढ़ की गाड़ियों को उनके बाद लोडिंग दी जाती है जिससे कि गाड़ी मालिकों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है इससे पहले भी कई बार गाड़ी मालिकों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई थी, पर आज तक उसका आज तक कोई भी हल नहीं निकला, जिस कारण से आज फिर से वह अपनी गुहार लेकर संवेदनशील पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के पास पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से का वास्तुस्थिति से अवगत कराया।


जिला अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी ट्रक मालिकों का ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि इस मामले में वह प्लांट मालिकों एवं ट्रांसपोर्टरों से चर्चा कर हल निकालेंगे किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment