327
ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मई में तबाही मचाने वाले ‘यास’ तूफान के बाद चार महीनों में राज्य में आया यह दूसरा तूफान है। इसके आधी रात के करीब गोपालपुर और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम के बीच दस्तक देने की संभावना है। बता दें कि लैंडफॉल की पूरी प्रक्रिया में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं। लैंडफॉल के दौरान समुद्र तय पर तेज हवाएं चलती हैं। रविवार शाम को मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान गोपालपुर से करीब 125 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और कलिंगपत्तनम से 160 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। तूफान समुद्र में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ‘गुलाब’ चक्रवात के प्रभाव से ओड़िशा के दक्षिण एवं तटीय क्षेत्रों में रविवार सुबह वर्षा शुरू हो गई।
