Datia Crime News: कालेज के बाहर से खड़ी छात्रा काे वाहन में जबरन डालकर ले गए बदमाश, डबरा में किया दुष्कर्म, फिर इंदरगढ़ में छाेड़ गए

by Kakajee News

Datia Crime News: कुलदीप सक्सेना, दतिया नईदुनिया। इंदरगढ़ के शासकीय पीजी कालेज में एडमिशन के लिए आई एक 21 वर्षीय छात्रा को तीन बदमाश कालेज के बाहर से उठाकर ले गए। बदमाशाें ने छात्रा काे जबरिया चार पहिया वाहन में डाला और अपहरण कर ले गए। पीड़िता के मुताबिक बदमाश उसे वाहन से डबरा ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 1 अक्टूबर की है। अगले दिन उक्त लोग छात्रा को इंदरगढ़ के कोडर सरकार मंदिर पर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद घबराई छात्रा ने मंगलवार को अपने पिता के साथ इंदरगढ थाना पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में कुछ जगह दबिश दी है।

पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 1 अक्टूबर को अपने भाई के साथ बाइक से पीजी कालेज इंदरगढ़ में एडमिशन के लिए आई थी। जब कालेज से बाहर निकली तो वहां रतन जाटव, पिंकी रावत निवासी स्यावरी व धर्मजीत उर्फ कल्ला रावत सफेद रंग की फोर व्हीलर लिए खड़े थे। तीनों ने उसे पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाया और डबरा ले गए। डबरा में किसी मकान में ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे दिन 2 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे कोडर सरकार मंदिर पर छोड़कर भाग गए। वहां से पिता, चाचा व भाई उसे घर लेकर आए। छात्रा की रिपोर्ट पर इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी रतन जाटव, पिंकी रावत और धर्मजीत उर्फ कल्ला रावत के विरुद्ध धारा 376,366,34 आइपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वर्जन-

ग्राम कैथी थाना धीरपुरा निवासी फरियादी छात्रा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंदरगढ़ कालेज में एडमिशन कराने आई थी तो 3 लोगों ने जबरदस्ती पकड़कर कार से डबरा ले गए एवं गलत काम किया। फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपित फरार हैं, जिन्हें जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment