Bilaspur Forest News: अब इस दिन से ट्रांजिट लाइन में चलकर तीन दिन करेंगे शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना

by Kakajee News

बिलासपुर। Bilaspur Forest News: अचानकमार टाइगर रिजर्व में मांसाहारी वन्य प्राणियों के तीन दिन की गणना हो चुकी है। अब शाकाहारी की गिनती की जाएगी। 29 अक्टूबर से तीन दिन होने वाली इस गणना के लिए गुरुवार को शिवतराई में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। इसमें वनकर्मियों के साथ- साथ उन वालियंटर्स को गणना की विधि बताई गई है, जो नए थे। हालांकि मांसाहारी गणना में शामिल कुछ वालिंटियर्स इसमें भी शामिल होना चाह रहे हैं। जिन्हें अनुमति दे दी गई है।

यह गणना चार साल में एक बार होती है। यही वजह है कि टाइगर रिजर्व इसे बेहतर से बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। पहली बार बाहरी लोगों (वालिंटियर्स) की मदद भी ली जा रही है। हालांकि इसमें उन्हीं को शामिल किया जा रहा है, जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है। संख्या अधिक होने के कारण उन्हें दो ग्रुप में रखा गया है। पहला ग्रुप ट्रेल लाइन के जरिए मांसाहारी वन्य प्राणियों की गणना कर चुका है। सभी रेंज से धीरे- धीरे रिपोर्ट भी आने लगी है। उन्हें बाघ व तेंदुए के पंजे के निशान भी नजर आए है।

रिपोर्ट भी जगह की जानकारी भी होगी। अब दूसरे ग्रुप की बारी है। यह शुक्रवार की सुबह छह बजे से ट्रांजिट लाइन पर चलकर वन्य प्राणियों की मल, पंजे के निशान आदि के जरिए गणना करेंगे। अचानकमार टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि गणना का सबसे प्रमुख हिस्सा कैमरा ट्रैप होता है। इसमें सीधे वन्य प्राणियों की तस्वीर कैद होती है। इस बार भी 322 जगहों पर 644 कैमरे लगाने की योजना है। एक नवंबर से ट्रैप कैमरे के जरिए गणना शुरू हो जाएगी, जो 25 नवंबर तक चलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Posts

Leave a Comment