Khandwa Crime News: प्रेम प्रसंग में चाकू घोप कर नाबालिग की हत्या, दो घायल

by Kakajee News

Khandwa Crime News: खंडवा। नाबालिक लड़की के प्रेम में दीवाने युवक ने सोमवार -मंगलवार की मध्य रात्रि खालवा थाना अंतर्गत ग्राम ढकोची में 15 वर्षीय ज्योति पुत्री टीटी बंजारा की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। बीच बचाब करने आई मां गीता बाई पति टीटी (45) व गांव का एक युवक इश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल खंडवा में रेफर किया गया है। घटना रात्रि एक बजे के लगभग की है। रात्रि में सूचना मिलते ही हरसूद एसडीओपी रविंद वास्कले, थाना प्रभारी परसराम डाबर, प्रधान आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक भगवान दास ने घटना स्थल पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह मृतिका का शव परीक्षण कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हमलावरों की पहचान हो गई है। खंडवा से आकर तीन युवकों द्वारा वारदात को अंजाम दिया है।

तीन युवकों पर प्रकरण दर्ज

खालवा थाना प्रभारी परसराम डावर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। लड़की का परिवार पहले खंडवा में आरोपित के मोहल्ले में रहता था। वहां क्षेत्र के शुभम सैनी और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। कोरोनकाल में लड़की का परिवार गांव लौट गया था। यहां लड़की गांव के किसी युवक से बात करना शुभम को पसन्द नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहे थे। सोमवार की रात शुभम अपने भाई और एक मित्र के साथ बाइक से ढकोची पहुंचा और रात में लड़की के घर पहुंच कर उसे आवाज देने पर बाहर निकलने पर विवाद हुआ।

इस दौरान किसी धारदार चीज से लड़की पर हमला बोल दिया। बीच बचाव के लिए आई उसकी मां और गांव का एक युवक भी घायल हुए हैं। इस मामले में शुभम पिता नर्मदा प्रसाद सैनी, राजेश पिता नर्मदा प्रसाद सैनी और उनके एक साथी तीनों निवासी केशव कुंज कॉलोनी खंडवा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment