कलयुगी पिता ने अपने 3 वर्षीय मासूम बच्ची की पीट-पीटकर कर दी हत्या, साक्ष्य छिपाने के इरादे से……पढ़िए पूरी खबर

by Kakajee News

सरगुजा। सोते वक्त 3 साल की बच्ची का रोना एक माता-पिता को इतना नागवार गुजरा कि कलयुगी शराबी पिता ने पीट-पीटकर बच्ची की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को नदी में फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर बच्ची के लापता होनें की शिकायत भी दर्ज करा दी। मामला मैनपाट थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार के केसरा पथरी में प्रमोद माँझी ने रात के समय बार बार रोने की वजह से नींद में ख़लल पड़ने से क्षुब्ध होकर तीन वर्षीय बिटिया की थप्पड़ों से मार मार कर हत्या कर दी। शव को माता पिता स्थानीय घुनघुट्टा नदी में फेंक थाने पहुँच गए और उन्होने रिपोर्ट लिखाई कि, उनकी तीन वर्षीया बेटी को रात के समय कोई उठा ले गया। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि, बच्ची ग़ायब नहीं हुई बल्कि पिता ने हत्या की और माता पिता ने शव को नदी में फेंक दिया है।


पुलिस ने आरोपी माता  पिता को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पिता ने बताया कि बच्ची बार बार  रो रही थी, जिससे नींद में ख़लल पड़ रहा था। आक्रोशित होकर उसने थप्पड़ जड़ दिए जिससे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मर जाने पर पिता प्रमोद और माँ सुमित्रा ने शव को घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया।पुलिस ने नदी के दोनों किनारों पर पता तलाशी की तो बच्ची का शव केसरा के दो मुहानी के पास नदी के किनारे झाड़ी में फँसा मिल गया।

Related Posts

Leave a Comment