रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे आज बीजेपी का हल्ला बोल का बड़े प्रदर्शन को लेकर हजारों कार्यकर्ताओ ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी दूर करने के वादे को पूरा नहीं करने को मुद्दा बना कर भूपेश बघेल सरकार को कटघरे में खड़ा किया।इसके लिए सुबह से ही प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे भाजपाई कार्यकर्ता।
सीएम हाउस को चारो ओर घेराव करते कार्यकर्ता हजारो की संख्या में पहुंचे प्रदर्शन कारी पुलिस से भी भिड़ते हुए बेरिकेट्स भी तोड़ दिया। आंदोलन कारी को रोकने के लिए पुलिस बल सक्रिय थे और कई बार इनकी भाजपा नेता ओ से धक्का मुक्की भी हुई।
बेरोजगारी को लेकर रहे सीएम हाउस का घेराव करने वालो को रोकने के लिए पुलिस ने राजधानी में कई सारे मुख्य मार्ग को बंदकर दिया आवागमन बन्द होने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंदोलन कारी भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारों के साथ सीएम हाउस की तरफ बढ़े पुलिस के जवान भारी संख्या में आये भाजपाइयों को रोकने के लिए जूटे हुए हैं इस दौरान धक्का मुक्की के नजारे भी देखने को मिल रहे हैं।
