रांची। पत्थर खनन आवंटन मामले में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट केस का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों की टूट का डर इस कदर सताया है कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके कारण उन्होंने महागठबंधन के सभी विधायकों को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ लाने का फैसला किया गया है।
एक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांगे्रस के साथ मिलकर अपने विधायकों को साथ रखने के लिये रायपुर रवाना हो रहे हैं। इसके लिये इंडिगो के विशेष प्लेन से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं कांगे्रस के सभी विधायकों को लेकर आज शाम तक रायपुर पहुंच रहे हैं और वहां एक होटल में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ताधारी खेमे के सभी विधायक विशेष विमान से रायपुर निकलेंगे। सरकार ने इंडिगो का प्लेन बुक कराया है। इससे पहले भी झारखण्ड की तत्कालीन सरकार यह प्रयास कर रही है कि उनके विधायक किसी भी स्थिति में अलग-थलग न हो।
झारखण्ड के विधायक रायपुर पहुंचने की खबर से रायपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जहां इन विधायकों को रुकवाया जाना है नया रायपुर स्थित निजी होटल मेफेयर लेक में भी पूरी तैयारी देखने मिल रही है …. मिली जानकारी के अनुसार करीब 45 विधायक रायपुर लाए जा सकते हैं।
