सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़ छुईखदान गण्डई और मोहला मानपुर अंबागढ़ चैकी में पुलिस अधीक्षकों की हुई नियुक्ति

by Kakajee News

रायपुर। 26 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में तीन नये जिलों की घोषणा के बाद अब ये तीनों नये जिले 03 सितंबर से अस्तित्व में आ रहे हैं और इनका शुभारंभ भी वे करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने आज जारी आदेश के तहत तीनों जिलों में पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है।


नये जिलों के नये पुलिस अधीक्षक में राजेश कुकरेजा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है वहीं अंकिता शर्मा को खैरागढ़ छुईखदान गण्डई का पुलिस अधीक्षक के अलावा येदुवेल्ली अक्षय कुमार को मोहला मानपुर अंबागढ़ चैकी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

तीनों पुलिस अधीक्षकों के जारी आदेश से पहले इन जिलों में कलेक्टरों की भी पदस्थापना कर दी गई है। तीनों नये जिले विधिवत 03 सितंबर से अस्तित्व में आ जाएंगे।

Related Posts

Leave a Comment