BREAKING NEWS : साईबर सेल में पदस्थ पुलिस कर्मी की बेदम पिटाई, राजनीतिक पार्टी से जुड़े युवाओं ने दिया घटना को अंजाम…………पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायपुर। राजधानी रायपुर क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। आलम यह है कि अपराधियों को अब कानून का जरा भी डर नही रहा, वे कानून के रखवाले पर भी हाथ उठाने से बाज नही आ रहे। ऐसा ही एक मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आया हैं जहां एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों ने साइबर सेल के जवान के सिर पर ताबड़तोड हमला कर दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। यहां अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे कानून को हाथ में लेने जरा भी परहेज नही कर रहे।

इसी क्रम में एक जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र में साइबर के जवान दिलीप जांगड़े के सिर पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ युवाओं के ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया है।

बहरहाल अब देखना है कि यहां की पुलिस अपने मातहत कर्मचारी के साथ हुए मारपीट के आरोप में राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने में कब तक कामयाबी हासिल करती है।

Related Posts

Leave a Comment