बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के ग्राम कोदवा के पास आज करीब 9 से 10 के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बस को मारी ठोकर और उसके बाद एक कार व मोटर सायकल को भी चपेट में ले लिया इस भीषण दुर्घटना में घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है तथा 6 घायल हैं। घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 से 10 के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर खड़ी बस को पहले ठोकर मारी और उसके बाद पास खडी एक मोटर सायकल और कार को भी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि एक पेड़ भी कटकर कार के उपर गिर गया। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें मोटर सायकल सवार सहित दो अन्य शामिल है। वहीं बस में सवार यात्रियों में 6 यात्रियों को चोटें आई है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
सभी को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद पलारी तथा पास के थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार चालक की लापरवाही से यह घटना घटी है ट्रक को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
