रायगढ़। मोबाईल जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रूपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर प्रकरण को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज थाना कोतरारोड़ में किरोडीमल का एक युवक उसके साथ मोबाइल पर अज्ञात कॉलर द्वारा गाली गलौच कर 5 लाख रूपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत लेकर पहुंचा और थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव को घटना बताया। पीड़ित बताया कि बिहार की युवती के साथ उसका शादी तय हुआ है। शादी तय होने के बाद से अज्ञात कॉलर कॉल कर मारने की धमकी और रूपयों की मांग किया जा रहा है।
अज्ञात व्यक्ति के उसकी मंगेतर को भी बुरा भला कहता है और रूपयों की मांग करता है जिससे मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में दिये गये लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में मोबाइल कॉलर के विरूद्ध भयादोहन (धारा 507) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
