कांग्रेस जल्द ही धमतरी जिले के भखारा ब्लॉक में भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर एक पदयात्रा निकालेगी | इसके लिए आज रूपरखा तैयार की गई | कांग्रेस कार्यकताओ ने बताया कि भारत जोडो पद यात्रा के तर्ज स्तरीय पद की रूप रेखा तैयार करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा द्वारा एक दिवसीय बैठक आहूत की गई थी | जिसमें सर्वप्रथम छतीसगढ़ के विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी गई |
बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा आज राहुल गांधी जी की पदयात्रा में हजारो की भीड़ उमड़ रही हैं ,दस किलोमीटर लम्बी पद यात्रा है | इसी कड़ी में जिले के सभी बूथ में प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की योजनाओं तथा केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच में रखेंगे |
कुरूद विधानसभा के पदयात्रा प्रभारी लक्ष्मीकांता साहू ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम बूथों में जायेंगे । अपने बूथ कमेटियो की समीक्षा करेंगे । हमारी मंडल एवं ब्लाक कमेटियो के माध्यम से हम पदयात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ायेंगे । यात्रा के दौरान संगठन का काम भी करना है । इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने बाते रखी जिसे जिला और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने समझाया और निराकरण करने का आश्वासन दिया |
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हेमंत साहू धमतरी कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओमकार साहू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश गोलछा एन एस यूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन प्रभारी महामंत्री होमेन्द्र साहू डॉ हरदेल रूपचंद साहू सोमनाथ साहू रामचंद्र मनोज विजय साहू मिलुराम साहू विनय जगदीश साहू हेमन्त बीरेंद्र सोनवानी सोहन साहू हेमंत साहू जीवराज देवांगन अनिल निर्मलकर दिनेश साहू उदय साहू जगदीश राम साहू बी आर साहू मनोज साहू रोहित निर्मलकर ठाकुर राम साहू सोमन साहू अमृत साहू जीवन साहू देवकुमार साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे|
