कलयुगी बेटे ने अपने माता- पिता सहित परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की

by Kakajee News

एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता , सगी बहन व दादी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा नशे का आदी था और आए दिन घर में पैसों को लेकर झगड़ा करता था।

कल रात भी हमेशा की तरह झगड़ा हुआ और कलयुगी बेटे ने पूरे परिवार की चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी वही वारदात के बाद फरार हो रहे आरोपी बेटे को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पालम थाना पुलिस परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रख रखवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment