दो भाईयों के बीच हुए झगडे ने ऐसा तूल पकड़ा कि छोटे ने बड़े भाई के सीने मंे चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया घटना को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

धमतरी। भाई-भाई में मामूली सी बात पर उपजे विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई के सीने में चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोनर में मोबाईल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बडे भाई को चाकू मार कर हत्या कर जघन्य हत्या कर दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले छोटे भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि ग्राम डोनर के रहने वाले आरोपी जन्नू धु्रव के घर में एक ही मोबाईल है। जिसे पकडने के लिए आरोपी और मृतक अरविंद धु्रव के बीच विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी छोटे भाई ने अपने बडे भाई के सीने में चाकू से हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल अर्जुनी पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment