खदान धसकने से 5 की मौके पर मौत तो दो अन्य ने अस्पताल में तोड़ा दम, अभी भी खदान में कुछ लोगों के फंसे होनें की आशंका…..देखें वीडियो

by Kakajee News

जगदलपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से आ रही है जहां खदान धसकने की घटना में सात लोगो की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल होने की जानकारी मिल रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले मालागांव में मुरूम खदान में खुदाई के दौरान शुक्रवार की दोपहर अचानक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई और खदान धसकने की घटना मंे पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के अभी भी खदान में फंसे होनें बात कही जा रही है। घटना की सूचना के बाद एनडीआएफ के अलावा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन में लगी हुई है।


इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना था कि मालगांव के कुछ परिवार के लोग यहां छुही निकालने आए हुए थे और इसी दौरान मिट्टी धसक गई जिससे अभी तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पांच लोगों को मृत अवस्था में खदान से निकाला गया था वहीं दो की सांस चल रही थे और उन्हें अस्तपाल ले जाया जा रहा था इसी दौरान अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इन सात मृतको में 6 महिलाएं है और 1 पुरूष शामिल है। खदान के नीचे और भी लोगों के दबे होनें की आशंका को देखते हुए मौके पर खुदाई जारी है।

देखें वीडियो….

Related Posts

Leave a Comment