BREAKING NEWS खेल-खेल में बच्चों कर लिया रतनजोत बीज का सेवन, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कांकेर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से आ रही है, जहां रतनजोत के बीज खा लेने से आधा दर्जन से भी अधिक बच्चे बीमार हो गए है। तबियत बिगड़ने की स्थिति में परिजनों के द्वारा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले डोंगरकट्टा गांव में सात बच्चे खेलते-खेलते रतनजोत बीज का सेवन कर लिये। जिसके बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने पर परिजनों के द्वारा भानबेडा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को भानुप्रतापपुर अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Related Posts

Leave a Comment