रायगढ़. सायबर सेल प्रभारी एवं जूटमिल चैकी प्रभारी के.के. पटेल की सक्रियता से पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक दर्जन जुआरियों को दबोचते हुए उनके पास से लाखों की नगदी के अलाबा मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट में नाले के किनारे स्थिति एक मकान पर कुछ समय से पुलिस से लुक छिप कर जुआरियों की महफिल सजने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा साइबर सेल प्रभारी एवं साइबर सेल की टीम को संदिग्ध युवकों और जुआरियों की गतिविधियों पर नजर रख कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे ।
इसी कड़ी में कयाघाट के उक्त मकान में जुआरियों के जुआ खेलने बैठने की की सूचना पर साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल और उनकी टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा, रेड कार्यवाही में जुआरियों से 2 लाख 68 हजार 5 सौ रूपये नगदी समेत ताश की गड्डी और जुआरियों के 11 मोबाइल जप्त किया है तथा पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के साथ अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही हैं।
