रायगढ़ कप में संस्कार एकेडमी और बिलासपुर के मध्य खिताबी मुकाबला आज, दूसरे सेमीफाइनल में एआरसी को हराकर एसएस क्लब बिलासपुर फाइनल में पहुंचा, सुशांत शुक्ला रहे मैन ऑफ द मैच

by Kakajee News

रायगढ़। डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में खेले जा रहे रायगढ़ कप के दूसरे सेमीफाइनल में एआरसी को हराकर एसएस क्लब बिलासपुर फाइनल में पहुंच गया।  9 फरवरी को रायगढ़ कप का खिताबी मुकाबला संस्कार क्रिकेट अकादमी और एसएस क्लब बिलासपुर के मध्य प्रात: 9 बजे से खेला जाएगा।


डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित 50-50 ओवर रायगढ़ कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच एसएस क्लब बिलासपुर और अनूप रोड करिअर (एआरसी) के मध्य खेला गया। लाल मैदान के टर्फ विकेट पर जब टॉस का सिक्का उछला तो एआरसी के पक्ष में गिरा। एआरसी के कप्तान रवि सिंह ने टॉस जीतकर एसएस क्लब बिलासपुर को क्षेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया और पहले बल्लेबाजी करना चुना।


एआरसी के सलामी बल्लेबाज करण महेश इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन पर आउट हो गए। उनके साथी खिलाड़ी सचिन चौहान ने संघर्ष करते हुए 34 रन बनाए। जब एआरसी टीम को संभालने की जरूरत थी तब उनके मध्यमक्रम के बल्लेबाज ऋषि शर्मा 1 रन, आशीष ओझा 1 रन, आयुष शर्मा महज 13 रन, अमित कुंवर 0 रन पर ऑउट हो गए। डगमगाती हुई पारी को राहुल नायक 27 रन, आकाश सिंह 42 रन और सजल 36 रन बनाकर थोड़ी राहत दी लेकिन इस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील करने में तीनों बल्लेबाज असफल रहे। पुछल्लेबल्लेबाज रियाज अली 5 बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान रवि सिंह 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस प्रकार एआरसी की पारी 181 रन पर समाप्त हो गई। एसएस क्लब बिलासपुर की ओर से गेंदबाज सुशांत शुक्ला 3, हर्ष राठौर 3, निखिल सोनी 2 हॉट सेक्स साहिल ने 1 विकेट हासिल किया।


182 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम ने इस लक्ष्य को 40.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज सय्यद नावेद अली 46, श्रीकांत 14, पार्थ 17, जयंत 40, रोहित 9, अनुज सिंह 28, शेख साहिल ने 8 रन का योगदान दिया तो वहीं निखिल सोनी ने 1 रन पर नाबाद रहे। एक समय ऐसा लग रहा था कि रायगढ़ ने मैच में वापसी कर ली है लेकिन बिलासपुर के ऑलराउंडर सुशांत शुक्ला ने 28 रनों की नाबाद पारी खेलकर रायगढ़ के मंसूबों पर पानी फेर दिया और बिलासपुर की झोली में जीत डाल दी। एआरसी की गेंदबाजी में सचिन चौहान ने 2, रवि सिंह 1, सजल 2, आकाश सिंह 2 और अमित कुंवर ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच हरफनमौला खिलाड़ी सुशांत शुक्ला रहे। सुशांत ने शानदार गेंदबाजी करते 3 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं बल्लेबाजी में अहम मौके पर 28 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।
इस मैच के निर्णायक महेश दधीचि और आदित्य शर्मा रहे। स्कोरर की भूमिका में नीरज गायकवाड़ और आदर्श गुप्ता तथा कमेंट्रेटर की भूमिका में खिलेश यादव रहे।  

Related Posts

Leave a Comment