258
रायपुर। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने की घटना में 2 छात्रों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामला रायपुर के कचना इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के कचना इलाके में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराकर पेड़ तोड़ती हुई खाली मैदान में गिरी।
इस घटना में दोनो मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह और अहमद रजा निवासी संबलपुर उड़ीसा के रूप में हुई है। दोनो मृतक मैट्स कॉलेज के चार्टेड अकाउंटेड के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खामहरडीह थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
