Breaking News : दंतैल ने ग्रामीण को कुचल कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर, आगे की कार्रवाई जारी

by Kakajee News

मगरलोड़। बीती रात जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना मगरलोड़ के वनांचल ईलाके में घटित हुई जिसके बाद से यहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मगरलोड़ के वनांचल ईलाके में एक दंतैल जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक 50 वर्षीय ग्रामीणों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक ग्राम घिरकुड़ी मोहेरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने रिश्तेदार के यहां चारभांठा आया हुआ था इस दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में दंतैल हाथी को लेकर दहशत की स्थित निर्मित हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment