बजरंग दल द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रविवार दिनांक 12 मार्च को सर्किट हाउस, छत्रपति महाराजा शिवाजी चौक स्थित श्री रामेश्वरम धाम की साफ सफाई से किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल के सदस्यों के साथ नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी एवं स्थानीय पार्षद मोहम्मद नवाब (नब्बू) ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यक्रम संयोजक नितिन वलेचा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर के मठ मंदिरों एवं शमशान घाटों की साफ सफाई के साथ वहां वृक्षारोपण तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं की उपलब्धता तथा सुरक्षा सुनिश्चित करना है ।
वहीं नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी एवं वार्ड पार्षद मोहम्मद नवाब ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए समय समय पर ऐसे जागरूकता से भरे कार्यक्रम करते रहने व सहयोग देने की बात कही ।
सोमवार 13 मार्च को खर्राघाट सार्वजनिक मुक्तिधाम में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक स्वच्छता अभियान जन सहयोग से चलाया जाएगा जिसमे अधिक से अधिक जन सामान्य उपस्थित होकर हाथ बँटावें ऐसी अपील के साथ उपरोक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संयोजक विनय दुबे द्वारा दी गई ।
228
