10 लीटर महुआ शराब जब्त, सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़ । मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर अवैध महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को थाना सारंगढ़ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शनिदेव भोय एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम टिमरलगा के रवि सिदार पिता जीवन सिदार उम्र 27 साल के घर अवैध शराब रेड हेतु दबिश दिया गया । पुलिस टीम द्वारा टिमरलगा में रवि सिदार को घर से बाहर बुलाकर घर में अवैध रूप में महुआ शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर रवि सिदार द्वारा घर से प्लास्टिक पन्नी में भरा लगभग 10 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रूपये का लाकर पेश किया जिसे जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment