जनपद पंचायत अध्यक्ष ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

by Kakajee News

जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी है। शारदा साहू ने कहा है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होते हैं। इस दौरान बाल-विवाह की भी आशंका रहती हैं। कम उम्र में विवाह होने से बच्चे अच्छा स्वाथ्य, पोषण व शिक्षा पाने के मूलभूत अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इससे कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर, मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि देखी गई है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने बाल विवाह रोकने की पूरी तैयारी की है।

शारदा साहू ने कहा है की बाल विवाह जैसी समाजिक कुरीति का अंत समाजिक सहयोग और जागरूकता के बिना नहीं हो सकता। समाजिक सहयोग और सूचना से रा़ज्य सरकार को कई बच्चों के विवाह रोकने में कामयाबी मिली है।

 

उन्होंने अपील की है कि स्वयं-सेवी संगठन और आमजन आगे आकर बाल विवाह रोकने में सहयोग करें। बाल विवाह की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, पंचायत सचिव, कोटवार या महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारियों को दें।

Related Posts

Leave a Comment