ट्रक और हाईवा में जबरदस्त भिड़ंत 3 की मौत , 1 की हालत गम्भीर

by Kakajee News

जांजगीर। ट्रक और हाईवा में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है । दुर्घटना के बाद मृतको का शव काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा । पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में काफी देर तक गाड़ियों में फंसे शवों को गाड़ी से निकाला गया ।

 

घटना जिले के चांपा थाना क्षेत्र के हथनेरवा गाँव की है। जानकारी के मुताबिक दोनो गाड़ियों में भिड़ंत आमने सामने से हुई है । ट्रक बभनीडीह जा रही थी और हाईवा बभनी डीह से जांजगीर की ओर जा रही थी । इसी बीच हथनेवरा के पास दोनो गाड़ियों में भिड़ंत हो गयी। बताया जा कि दोनों गाड़ियों में 4 लोग सवार थे जिनमें ड्राइवर हेल्पसर सहित 3 लोगों की मौत हो गयी जबकि 1 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment