3,212 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 3,908 मितानिन 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाएंगी विटामिन ए और आयरन सिरप
रायगढ़। जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ हो गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी, सीएमएचओ की निगरानी में यह कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है। कोरोना संकटकाल में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब अहम यह भी है कि ऐसे समय में विशेषकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी ध्यान रखा जाए। पौष्टिक आहार के साथ ही उनको विटामिन ए की खुराक देना काफी जरूरी है। यह खुराक 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को 6 माह में एक बार दी जाती है। विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही कुपोषण में भी कमी भी आती है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानू पटेल ने बताया, शिशु संरक्षण माह के दौरान 09 माह से 05 वर्ष तक के लगभग 1.02 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जायेगी वहीं आईएफए की खुराक एवं आयरन सिरप 6 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जानी है। इस कार्य में 3,212 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3,908 मितानिन लगी हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड का वितरण प्रथम तिमाही पश्चात् दिया जाना है तथा बच्चों का वजन किया जाना व नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीकाकृत किया जाना है।
322
