बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एंबुलेंस चालक ने महिला के बेटे को नौकरी लगाने का झांसा देकर से साढे तीन लाख रुपए की ठगी कर ली गई है मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है।
दरअसल सिरगिट्टी पुलिस के मुताबिक लोको खोली के रहने वाले पी गौरी के पति पी मुरली रेलवे में ट्रैकमैन है नवम्बर 2021में उनकी तबीयत खराब हो गई तो उन्हें इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला की पहचान रेलवे हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक विजय विल्सन से हुई।
एंबुलेंस चालक ने श्रीमती गौरी को बताया कि उसके पति को मेडिकल रूप से अनफिट कराकर उनके स्थान पर उनके बेटे की नौकरी लगा देगा नौकरी लगने के एवज में उसने उससे तीन लाख रुपए की मांग की पति की तबीयत को देखते हुए महिला ने उसे 3 लाख रुपए दे दिए।
इसी बीच 6 महीने बाद उनके पति को अपोलो अस्पताल में फिर भर्ती कराया गया।इसकी जानकारी होने पर एंबुलेंस चालक ने जल्द नौकरी लगाने की बात कह कर उनसे फिर 60 हजार रुपए ले लिए तभी इलाज के बाद उनके पति का स्वास्थ्य मे सुधार होने लगा और ड्यूटी ज्वाइन कर लिया।
तभी महिला ने वाहन चालक से अपना पैसा वापस मांगा तो उसने इंकार कर दिया और धमकी देने लगा फिलहाल मामले मे सिरगिट्टी पुलिस महिला की रिपोर्ट पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
