बीजापुर। ज़िले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में पहुंचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है।
5 दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल हो गए है। जवान जिस गुफा तक पहुंचे है। वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुफा के अंदर जवान पहुंचे हुए है। काफी अंधेरा है। टार्च की रौशनी से जवान धीरे धीरे आगे बढ़ रहे है। कुछ जवान आपस मे बात करते हुए कहे रहे है कि यहां एक बड़ा सा मैदान है और अंदर पानी भी है। वीडियो में नक्सलियों के मौजूदगी के निशान दिखाई दे रहे है। इससे साफ समझा जा सकता है कि नक्सली यहां मौजूद थे और जवानों के पहुंचने से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया।
36
