ऑपरेशन अबूझमाड़: 28 से ज्यादा नक्सली ढेर, 1 करोड़ के ईनामी राजू के भी मारे जाने की खबर

by Kakajee News

बीजापुर: बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 28 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। खबर मिल रही है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली बसव राजू भी मारा गया है। कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस मुठभेड़ में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों की टीम शामिल थी। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी। इस अभियान को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Related Posts

Leave a Comment