छटी कार्यक्रम के बाद बुजुर्ग ने लगाई फाँसी, घर मे मातम, भतीजा के बेटे का था कार्यक्रम, घर के बाहर पेड़ में लगाई फांसी

by Kakajee News

जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के ग्राम पामेला में शुक्रवार की रात को एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे के बेटे का छटी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात को अपने कमरे से बाहर निकलकर घर के बाहर बने बाड़ी में जाकर फाँसी लगा ली, जिसके बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए बलराम ने बताया कि चाचा रघु मौर्य 70 वर्ष के कोई भी बच्चा नही होने के कारण पत्नी के ससाठी पामेला में ही रह रहा था, इसके अलावा चाचा शराब का भी आदि था, शुक्रवार को बलराम के बेटे का छटी कार्यक्रम होने के बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए, जहाँ रात में ही रघु घर से गायब हो गया, परिजनो को जब रघु के घर मे नही होने की जानकारी मिली तो वे सभी उसकी खोजबीन में जुट गए, जहाँ रात में नही मिला, सुबह बलराम जब घर के बाहर बाड़ी गया तो उसने रघु को पेड़ में खुद के गमछे से फांसी लगाया देख परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दिया गया, जहाँ शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है,

Related Posts

Leave a Comment