कबीरधाम । आज बुधवार शाम करीब 7.30 बजे के बाद कबीरधाम जिले में दो सड़क हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस भीषण हादसे में दो गंभीर रूप से घायल है, जिनकी हालत नाजुक है। पहला सड़क हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के कापादह गांव में हुआ है, जहां एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े टैंकर में टकरा गया। इस हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है, जिसे पंडरिया के सरकारी अस्पताल लाया गया है। ये दोनों लोरमी थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा पिपरिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित दशरंगपुर गांव की है। यहां भी बाइक सवार हादसे का शिकार हुआ है। इसमें एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल है, इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ये दोनों दाढ़ी (बेमेतरा) थाना क्षेत्र के रहने वाले है, जो दाढ़ी जा रहे थे। सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के शव व घायल को कवर्धा के जिला अस्पताल लाया जा रहा है। इस हादसे के बाद यहां लोग भड़क गए। लोगों का कहना है कि पुलिस को जानकारी देने के बाद मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों ने नेशनल हाईवे कवर्धा – सिमगा सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। ये चक्काजाम रात 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चला। इस मामले की पुलिस चौकी दशरंगपुर द्वारा जांच किया जा रहा है।
50
