जगदलपुर. सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले एर्राबोर में स्थित पोटाकेबिन में काम करने के दौरान एक मिस्त्री करेंट की चपेट में आ गया, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया, वही मामले की जांच में जुट गई है,
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह एर्राबोर स्थित पोटाकेबिन में निर्माण काम के दौरान एक मिस्त्री हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे कि उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, जब पोटाकेबिन के पास चल रहे कार्य में लगे एक मिस्त्री की मौत हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण के दौरान ऊपर से गुज़र रहे बिजली के तार से अचानक संपर्क हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है,
इस मामले की जानकारी लेने के लिए जब अमर उजाला के संवाददाता ने एर्राबोर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर बलराम बघेल ने जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा नम्बर किसने दिया, साथ ही फोन किसी अन्य पुलिस कर्मचारी को दे दिया, फोन रिसीव करने वाले जवान ने भी गोलमोल जवाब देते हुए बात करने से मना कर दिया, साथ ही दुबारा फोन करने से फोन रिसीव भी नही कर रहे है,
