कोरबा के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगो की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को डायल 112 की टीम ने कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है की बाइक पर तीन लोग सवार थे जहां ढेलवाडीह निवासी 37 वर्षीय अजय यादव और 26 वर्षीय सुमित गुप्ता और एक अन्य साथी था। जहां तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और किसी काम से बाहर गए हुए थे जहां देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे हादसे में अजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई समीर की इलाज के दौरान मौत हुई वहीं तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन का अनियंत्रित होना सड़क पर मवेशियों का बैठना भी एक संभावित हादसे का कारण माना जा रहा है, जैसा कि इसी तरह की पिछली घटनाओं में देखा गया है।
स्थानीय लोगों की माने तो पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी चुकी बरसात भी हो रही थी जहा बीच सड़क पर मवेशी भी बैठा हुआ था। जिसे बचाने के फेर में बाइक सवार को चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही पिकअप चालक को मामूली चोटे आई है।
इस हादसे के बाद 112 को इसकी सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक को कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहीं इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है अक्सर सड़क पर मवेशियों के जमावड़े लगे रहते हैं जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं इसमें लोगों की जान के साथ-साथ मवेशियों के भी मौत हो चुकी है ऐसे में मवेशी मालिकों को मवेशी को घर पर रखना चाहिए वही संबंधित विभाग को मवेशियों को सड़क से हटाया जाना चाहिए।
कटघोरा वपुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार किया गया है वहीं मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है जहां पुलिस पहचान कार्यवाही जुटी हुई है।
खासकर बरसात के मौसम में तेज रफ्तार से बचने के लिए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।वही सड़कों पर मवेशियों की उपस्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
