खौलते पानी में गिरने से 3 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद का माँ का रो रो कर बुरा हाल

by Kakajee News

कोरबा। मां ने चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख दिया ।पानी खोल रहा था इसी बीच मां किसी काम से वहां से हट गई तभी 3 वर्षीय दिव्या खेलते खेलते वहां पहुंची और इसी पानी में गिर गई। बुरी तरह झुलस गई दिव्या की इलाज के दौरान मौत हो गई

कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी निवासी रामकृष्ण पटेल की तीन वर्षीय छोटी बिटिया दिव्या इस दुनिया को छोड़कर परलोक सिधार गई। हुआ यूं कि राम कृष्ण की पत्नी चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख कर किसी अन्य काम में व्यस्त हो गई। पानी खूब खौल रहा था तभी उसकी तीन वर्षीय बेटी दिव्या खेलते खेलते वहां पहुंच गई और हड़बड़ा कर इसी पानी में गिर गई

सामने का पूरा शरीर खौलते पानी से झुलस गया। बेटी को गंभीर अवस्था में रामकृष्ण ने पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया फिर वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

रामकृष्ण पटेल ने बताया कि उसके दो बेटियां है तीन साल की मासूम दिव्या छोटी थी मजदूरी कर जीवन यापन करते हुए आ रहा है रोज की तरह काम पर जाने खाना बना कर टिफिन लेकर जाता जिसकी तैयारी में जुटा हुआ था उसकी माँ किसी काम से बाहर गई हुई थी दिव्या खेलते खेलते खाना बनाने सिगड़ी पर रखे गरम पानी मे जा गिरी जहा दिव्या की रोने की आवाज सुनकर दौड़ते हुए गया और उसे तत्काल रानी धनराज कुंवर स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहले जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment