29
जगदलपुर, कोंडागाँव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाबेड़ा में उस समय बवाल मच गया, जब एक डीजे में काम करने वाले एक नाबालिक की करेंट लगने से मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुँच मामले की रिपोर्ट दर्ज करा रहे है, बताया जा रहा है कि सावन सोमवार के चलते शोभायात्रा निकाला जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा घटित हो गया,
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कोंडागाँव जिले के मरार पारा निवासी तोमेश देवांगन 17 वर्ष गाँव मे आज सावन सोमवार के आखरी दिन निकलने वाले शोभायात्रा में डीजे लगाया हुआ था, जहाँ बिजली तार उठाने के दौरान अचानक से करेंट लगने से गिर गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहाँ से इलाज के दौरान नाबालिक की मौत हो गई, परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है,
